सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों के बीच सुरक्षा बलों को आज एक और बड़ी सफलता मिली है। जिले में 5 महिलाओं समेत 15 सक्रिय माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। इन सभी पर कुल 47 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पित माओवादियों में PLGA बटालियन-01 के 4 हार्डकोर सदस्य भी शामिल हैं, जिन्हें सुरक्षा एजेंसियों की सूची में बेहद सक्रिय और खतरनाक माना जाता था।
आत्मसमर्पण करने वालों में PPCM के 4, SCM के 2, पार्टी सदस्य 3 और अन्य 8 सदस्य शामिल हैं। इनमें 5 महिलाएं और 10 पुरुष माओवादी हैं। इन सभी पर मिलाकर कुल 47 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इनमें 4 माओवादियों पर 8-8 लाख, 2 पर 5-5 लाख, 1 पर 3 लाख, 1 पर 2 लाख, 1 पर 1 लाख का इनाम था।
आत्मसमर्पित माओवादियों ने ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति’ और पुना मुर्गम योजना से प्रभावित होकर हिंसा का रास्ता छोड़ा है। इसके साथ ही तर्रेम और अंसदरी क्षेत्रों में नए सुरक्षा कैंपों की बढ़ी मौजूदगी ने भी उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए प्रेरित किया।
इस आत्मसमर्पण अभियान में जिला पुलिस बल, DRG, RAF, CRPF (02, 212, 217, 223 बटालियन), COBRA 207 और विभिन्न इंटेलिजेंस एजेंसियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More Stories
CG NEWS : बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी’ रेलवे चलाएगा श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन, जानें रूट, स्टॉपेज और पूरा शेड्यूल
CG Teacher News : सरकारी शिक्षकों के लिए नया नियम लागू, ऑनलाइन अटेंडेंस के आधार पर ही मिलेगी जुलाई की सैलरी
CG SET Exam Update : छत्तीसगढ़ सेट परीक्षा में बड़ा बदलाव, अब 19 नहीं 30 विषयों में होगी परीक्षा, अभ्यर्थियों को मिलेगा ज्यादा अवसर