कोरबा। मानस नगर निवासी राज पटेल ने कठिन परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारी और CGPSC 2024 में 22वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। पिता स्वर्गीय संतोष पटेल के निधन के बाद घर की सारी जिम्मेदारी उनकी मां शकुंतला पटेल पर आ गई थी, जो दूसरों के घरों में बर्तन धोकर अपने बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाती रहीं। आर्थिक संघर्षों के बावजूद उनकी मां ने कभी बेटे की पढ़ाई में रुकावट नहीं आने दी।
राज पटेल पिछले तीन वर्षों से दिल्ली में रहकर UPSC की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि CGPSC में यह उनका दूसरा प्रयास था। इस वर्ष लगभग 2 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इनमें से 4000 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए और साक्षात्कार के बाद 230 अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी की गई। इन्हीं में राज ने 22वीं रैंक हासिल कर अपने संघर्ष को सफलता में बदल दिया।
राज का कहना है कि उनकी इस उपलब्धि के पीछे उनकी मां का संघर्ष, त्याग और निरंतर प्रेरणा सबसे बड़ा कारण है। वे आगे भी सिविल सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने का लक्ष्य रखते हैं।

More Stories
Chhattisgarh Private School Strike 2026 : आर-पार की जंग , 14 साल से नहीं बढ़ी आरटीई फीस, विरोध में छत्तीसगढ़ के हजारों स्कूलों के गेट पर लटके ताले
CG Breaking News : रक्षक ही बने भक्षक , सांभर को जीवनदान देकर ली जान, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई
Chhattisgarh Heatwave Alert 2026 : सावधान! अगले 48 घंटे भारी , छत्तीसगढ़ के तीन संभागों में ‘ग्रीष्म लहर’ का खतरा, दोपहर में बाहर न निकलने की सलाह