CG Breaking News : सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में एक बार फिर सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ छिड़ गई है। भेज्जी और चिंतागुफा के पहाड़ी जंगलों में रविवार सुबह यह मुठभेड़ शुरू हुई, जो खबर लिखे जाने तक जारी थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।
कैसे शुरू हुई मुठभेड़?
सूत्रों के मुताबिक, इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने पर जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के जवानों ने शनिवार देर रात सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया था।रविवार तड़के जवान जैसे ही लक्षित इलाके में पहुंचे, छिपे हुए नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।जवानों ने भी तुरंत पोज़िशन लेकर जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद से ही दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलाबारी जारी है।
इलाके में बढ़ी हलचल, अतिरिक्त फोर्स रवाना
सूत्र बताते हैं कि मुठभेड़ की सूचना मिलते ही आसपास के कैंपों से अतिरिक्त बल को रवाना किया गया है।जंगल होने की वजह से ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण बताया जा रहा है।
लगातार नक्सल विरोधी अभियान
छत्तीसगढ़ पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा इन दिनों सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों में नक्सल उन्मूलन अभियान तेज कर दिया गया है।हाल ही में कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया है, जिससे माओवादी संगठन पर दबाव बढ़ा है।
आधिकारिक बयान का इंतजार
अब तक DRG या पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों कादावा है कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। जंगल में फायरिंग की आवाजें लगातार सुनाई दे रही हैं।

More Stories
Chhattisgarh CMO Transfer News : तबादला एक्सप्रेस , जारी हुई बड़ी लिस्ट, 37 CMO, लेखपाल और निरीक्षकों के हुए तबादले
CG Breaking News : प्यार में विश्वासघात की शर्मनाक कहानी , प्रेमी ने वीडियो बनाकर किशोरी को डराया, पैसों की मांग से खुला राज
Chhattisgarh Private School Strike 2026 : आर-पार की जंग , 14 साल से नहीं बढ़ी आरटीई फीस, विरोध में छत्तीसगढ़ के हजारों स्कूलों के गेट पर लटके ताले