Horoscope : :मेष (Aries)आज आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। हालांकि, व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मांगलिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।
वृष (Taurus)आगे बढ़ने के अवसर लाभकारी सिद्ध होंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन बढ़िया है। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। धैर्य और संयम बनाए रखना आवश्यक है।
IND vs SA : पहले टेस्ट से नीतीश रेड्डी बाहर, शतकवीर ध्रुव जुरेल की प्लेइंग-11 में एंट्री कंफर्म
मिथुन (Gemini)करियर और नौकरी में चल रही समस्या दूर होगी। कम मेहनत में अधिक सफलता मिल सकती है। हालांकि, महत्वपूर्ण कार्यों में आशानुकूल परिणाम न मिलने का संदेह है। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा।
कर्क (Cancer)व्यावसायिक प्रगति के अच्छे योग हैं और प्रसन्नता बनी रहेगी। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। दोस्तों और परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे। कामकाजी क्षेत्रों में मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।
सिंह (Leo)दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। व्यापारिक और वित्तीय मामलों में सफलता मिल सकती है। आत्मविश्वास और साहस बना रहेगा। बड़े फैसले सोच-समझकर लें।
कन्या (Virgo)सामाजिक ख्याति और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद में भाग लेने से बचें। मेहनत से किए गए कार्यों में आपको फायदा मिलेगा।
तुला (Libra)आज के दिन आपके व्यक्तित्व में आकर्षण और आत्मविश्वास बना रहेगा। किसी भी मुश्किल काम को आसानी से करने में कामयाबी मिलेगी। धनलाभ के योग हैं।
वृश्चिक (Scorpio)आज का दिन मिला-जुला असर लेकर आएगा। आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा के बावजूद सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सौहार्द बनाए रखने की आवश्यकता है।
धनु (Sagittarius)यह दिन मिश्रित परिणाम दे सकता है। आर्थिक मामलों में थोड़ा संभलकर रहना होगा। पुराने मसलों को लेकर घर-परिवार में चल रहे वाद-विवाद से दूर रहें।
मकर (Capricorn)धन और नौकरी के लिए समय अच्छा है। बौद्धिक चर्चा में सफलता मिलेगी। अचानक बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।
कुंभ (Aquarius)आत्मविश्वास बढ़ाने वाला दिन रहेगा। परिवार में गंभीर बातों की जगह मौज-मस्ती को महत्व दें। करियर और व्यवसाय में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।
मीन (Pisces)आज आपका दिन भावनात्मक रूप से संतुलित रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आत्मविश्वास बढ़ाने वाला दिन रहेगा।

More Stories
29 July 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों के उपर नए प्रोजेक्ट की आ सकती हैं जिम्मेदारियां
28 July 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति रहेगी बैलेंस, जानिए अपना राशिफल
27 July 2026 Rashifal : वृषभ और सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति हो सकती है मजबूत, जानिए अपना राशिफल