नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर के एक लेख ने देश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। थरूर ने हाल ही में ओपिनियन पोर्टल प्रोजेक्ट सिंडिकेट पर प्रकाशित अपने लेख में राजनीतिक वंशवाद पर तीखी टिप्पणी की थी। उन्होंने लिखा कि वंशवाद से प्रेरित राजनीति अक्सर शासन की गुणवत्ता को कमजोर करती है और लोकतंत्र की जड़ों को नुकसान पहुंचाती है।
Horoscope: आज का राशिफल – 03 नवम्बर 2025, सोमवार
थरूर के इस विचारोत्तेजक लेख को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोला है। भाजपा नेताओं ने ट्वीट कर राहुल गांधी को “नेपो किड” और तेजस्वी यादव को “छोटा नेपो किड” करार देते हुए तंज कसा कि थरूर ने खुद अपनी पार्टी के भीतर के सच को उजागर कर दिया है। पार्टी ने कहा कि “वंशवाद कांग्रेस की पहचान बन चुकी है और अब उसके अपने नेता भी इस सच्चाई को छिपा नहीं पा रहे।”
वहीं, कांग्रेस ने इस विवाद पर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने सोशल मीडिया पर गांधी परिवार का बचाव किया है। उनका कहना है कि “कांग्रेस में नेतृत्व का निर्णय लोकतांत्रिक प्रक्रिया से होता है” और गांधी परिवार ने हमेशा संगठन को मजबूत करने की भूमिका निभाई है।

More Stories
Paper Leak Bill 2026 : विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, अब राज्यसभा में होगी चर्चा
Meenakshi Temple Land Scam: मीनाक्षी मंदिर की 1.79 एकड़ जमीन पर फर्जीवाड़ा, अदालत की रोक के बावजूद हुआ रजिस्ट्रेशन
Parliament Monsoon Session 2026: लोकसभा में आज एंटी पेपर लीक बिल पर घमासान, सरकार-विपक्ष आमने-सामने