रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार में मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। डिप्टी सीएम अरुण साव सहित तीन मंत्रियों ने अपने निजी स्थापना (Private Establishment) से OSD और लिपिकीय स्टाफ को बदल दिया है। इसके स्थान पर नए अधिकारी और कर्मचारी पदस्थ किए गए हैं।
जीएडी (सामान्य प्रशासन विभाग) से जारी आदेश के अनुसार, हाई स्कूल भरारी बिल्हा में पदस्थ ग्रेड-2 लिपिक डिगेश्वर राव शिंदे की सेवाएं स्कूल शिक्षा विभाग से वापस लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव के निजी कार्यालय में पदस्थ की गई हैं।
वहीं उच्च शिक्षा एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने अपने ओएसडी डिप्टी कलेक्टर गौतम सिंह की सेवाएं मूल विभाग को लौटा दी हैं। उनकी जगह बिलासपुर पीजी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. संजय तिवारी को नया ओएसडी नियुक्त किया गया है।
इसी तरह कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने अपने निजी स्थापना में पदस्थ प्रधान पाठक मुन्ना लाल ध्रुवे की सेवाएं स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सरुवत स्कूल वाड्रफनगर में वापस कर दी हैं। उनकी जगह मेडिकल कॉलेज रायपुर में पदस्थ स्टेनो ग्रेड-3 के संतोष राम को ग्रेड-2 पद के विरुद्ध नियुक्त किया गया है। हालांकि, उन्हें वेतन ग्रेड-3 का ही मिलेगा। इस नियुक्ति के लिए जीएडी ने अर्हता एवं पात्रता नियमों में शिथिलता प्रदान की है।

More Stories
CG News : वन रक्षक की ग्रामीणों ने की जमकर धुनाई, जबरन डांस कराने का वीडियो वायरल
CG NEWS : लोकतंत्र के मंदिर में पूर्व नक्सली’ 120 आत्मसमर्पितों ने देखी विधानसभा की कार्यवाही; सदन ने मेज थपथपाकर किया स्वागत
CG Budget Session 2026 : सदन में संग्राम रामविचार नेताम और ओपी चौधरी से जवाब मांगेगा विपक्ष, हंगामे के आसार