Election Commission नई दिल्ली | 26 अक्टूबर 2025| चुनाव आयोग सोमवार शाम 4:15 बजे विशेष इंटेंसिव रिवीजन (Special Intensive Revision – SIR) को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी देशभर में SIR की तारीखों और प्रक्रिया से जुड़ी अहम जानकारियां साझा करेंगे।
सुप्रीम कोर्ट में आज आवारा कुत्तों पर अहम सुनवाई, तीन जजों की स्पेशल बेंच करेगी विचार
सूत्रों के अनुसार, आयोग देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में SIR को अगले हफ्ते से शुरू करने की घोषणा कर सकता है। इस अभियान के तहत मतदाता सूची का व्यापक पुनरीक्षण किया जाएगा ताकि आगामी चुनावों से पहले सभी योग्य मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े जा सकें और त्रुटियों को सुधारा जा सके।
Gambling: राजस्व विभाग में हड़कंप, पटवारियों के जुआ खेलते गिरफ्तार
आयोग का यह कदम 2026 की संभावित लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उम्मीद है कि इस प्रक्रिया के दौरान नए मतदाता नामांकन, मृतकों के नाम हटाने और पते में बदलाव जैसी सेवाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोग SIR के लिए टाइमलाइन, आवेदन प्रक्रिया और जागरूकता अभियान की रूपरेखा भी पेश कर सकता है।

