Vande Bharat Express रायपुर, 26 अक्टूबर 2025| बिलासपुर से नागपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन एक बार फिर यात्रियों की पहली पसंद बन गई है। लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने इस ट्रेन को दोबारा 16 कोच के साथ चलाने का निर्णय लिया है। अब इस हाई-स्पीड ट्रेन में 1128 यात्री सफर कर सकेंगे।
Labour inspector suspended: कलेक्टर दीपक सोनी की सख्ती: वसूली में लिप्त श्रम अधिकारी पर कार्रवाई
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, हर दिन औसतन 800 से अधिक यात्री इस ट्रेन में सफर कर रहे हैं। ट्रेन के समय पर चलने और आरामदायक यात्रा अनुभव के कारण यात्रियों का भरोसा इस ट्रेन पर लगातार बढ़ रहा है।
पहले दिसंबर 2022 में जब नागपुर रूट पर वंदे भारत की शुरुआत हुई थी, तब इसमें 16 कोच थे। लेकिन टिकट दरें अधिक होने से यात्रियों की संख्या कम हो गई थी, जिसके चलते अप्रैल 2023 में इसे घटाकर 8 कोच कर दिया गया था। अब त्योहारों के सीजन में दोबारा यात्रियों की संख्या में तेज़ बढ़ोतरी देखी जा रही है।
Raipur Municipal Bond: रायपुर नगर निगम को 100 करोड़ के म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी करने की मिली मंजूरी
रविवार को ट्रेन के सीसी कोच में 54 और ईसी कोच में 6 वेटिंग लिस्ट दर्ज की गई, जो इस ट्रेन की लोकप्रियता को दर्शाती है। वहीं, अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में वंदे भारत एक्सप्रेस समय पर और नियमित रूप से संचालित हो रही है, जिससे यात्रियों का भरोसा और बढ़ा है।
रायपुर से बिलासपुर या नागपुर तक तेज़ और आरामदायक यात्रा के लिए यह ट्रेन अब यात्रियों की पहली पसंद बन चुकी है।

More Stories
CG News : जज्बे को सलाम’ तेज बहाव में बह रहे दो बच्चों की महिलाओं ने बचाई जान, धमतरी का रेस्क्यू वीडियो वायरल
CG News : दो हिस्सों में टूटा जर्जर पुल, बीच में फंसी यात्रियों से भरी बस, टला बड़ा हादसा
CG Culture : राष्ट्रपति भवन में गूंजी बस्तर की जनजातीय संस्कृति, नारायणपुर के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से की मुलाकात