दिल्ली। संगठित अपराध के खिलाफ चल रही विशेष कार्रवाई के तहत लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े प्रमुख गैंगस्टर लखविंदर कुमार को अमेरिका से भारत डिपोर्ट किया गया है। सीबीआई और हरियाणा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार को लखविंदर कुमार दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही हिरासत में लिया गया।
Gangrel Madai: मां अंगारमोती मंदिर में गूंजे जयकारे, गंगरेल मड़ई में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
सूत्रों के अनुसार, लखविंदर कुमार पर देशभर में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, लूट और अवैध हथियारों का कारोबार शामिल है। डिपोर्टेशन के बाद उसे सीबीआई की विशेष टीम ने तुरंत दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि लखविंदर कुमार से पूछताछ जारी है और उसके गिरोह के अन्य सदस्य और साथी भी जल्द ही कार्रवाई के दायरे में लाए जा सकते हैं। यह कदम संगठित अपराध और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय गिरोहों पर लगाम लगाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
विशेष सूत्रों ने बताया कि अमेरिका की सरकार के सहयोग से यह कार्रवाई संभव हुई, जिससे यह स्पष्ट संदेश गया कि भारत अपने नागरिकों के खिलाफ अपराध करने वालों को विदेश में भी नहीं छोड़ता।

