गरियाबंद। जिले में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ जब नायब तहसीलदार दोनोंश साहू की तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
CM Yogi : अधिकारी होंगे सशक्त – निर्णय से अधिकारियों के निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी
घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल युवकों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने गाड़ी और बाइक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। नायब तहसीलदार ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार और सड़क पर लापरवाही हादसे की मुख्य वजह हो सकती है। प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि सभी वाहन चालक सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें ताकि इस तरह के हादसे रोके जा सकें।

More Stories
SIMS अस्पताल में स्टाफ को धमकाने का वीडियो वायरल, अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में आज से मानसून की चाल पड़ेगी सुस्त, तापमान बढ़ने के आसार
CG News : स्वामी आत्मानंद स्कूल में बड़ा हादसा’ लोहे का गेट गिरने से बच्चे की मौत, SDM ने दिए जांच के आदेश