Jashpur Road Accident : जशपुर। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शनिवार देर रात हुआ जब तेज रफ्तार टाटा हैरियर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
Flight of the Parrot controversy: तोते के लिए लड़ा पूरा परिवार, घायल भाई ने दर्ज कराई शिकायत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार जशपुर से कांसाबेल की ओर जा रही थी। रास्ते में अचानक मोड़ पर चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और गाड़ी सीधे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन अन्य का इलाज जारी है।
पुलिस ने मृतक का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

