कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार को नवजात शिशु की मौत के बाद हंगामा मच गया। परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक बच्चे के पिता का कहना है कि प्रसव के दौरान डॉक्टरों ने जबरदस्ती बच्चेदानी खोलने की कोशिश की, जिसके चलते बच्चे की मौत हो गई।
Chhattisgarh Medical College : छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात : मेडिकल पीजी की 61 नई सीटों को मंजूरी
घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और संबंधित डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही और समय पर उपचार न मिलने से उनकी संतान की जान चली गई।
वहीं, अस्पताल प्रशासन ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि मौत प्रसव के दौरान आई जटिलता के कारण हुई है। प्रबंधन ने बताया कि मरीज को बचाने की पूरी कोशिश की गई थी, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण शिशु को नहीं बचाया जा सका।
फिलहाल, मामला कोरबा जिले का है और प्रशासन ने इस पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस ने भी अस्पताल पहुंचकर परिजनों को शांत कराया और बयान दर्ज किए।

More Stories
SIMS अस्पताल में स्टाफ को धमकाने का वीडियो वायरल, अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में आज से मानसून की चाल पड़ेगी सुस्त, तापमान बढ़ने के आसार
CG News : स्वामी आत्मानंद स्कूल में बड़ा हादसा’ लोहे का गेट गिरने से बच्चे की मौत, SDM ने दिए जांच के आदेश