रायपुर, 17 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ की जानी-मानी अभिनेत्री मोना सेन को राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम (Chhattisgarh Film Development Corporation) की नई अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में शासन ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।
Horoscope: 18 अक्टूबर 2025 का दैनिक राशिफल
मोना सेन इससे पहले भी फिल्म विकास बोर्ड में सदस्य रह चुकी हैं और राज्य में फिल्म इंडस्ट्री के प्रचार-प्रसार में उनका योगदान सराहनीय रहा है। सरकार ने उनके अनुभव और राज्य की सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।
मोना सेन की नियुक्ति को लेकर छत्तीसगढ़ के फिल्म कलाकारों और उद्योग से जुड़े लोगों ने खुशी जताई है। उनका मानना है कि मोना सेन की अध्यक्षता में प्रदेश में फिल्म निर्माण को नई दिशा और गति मिलेगी।
राज्य सरकार ने उम्मीद जताई है कि मोना सेन के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ी सिनेमा को देशभर में नई पहचान मिलेगी और स्थानीय कलाकारों को अधिक अवसर प्राप्त होंगे।

More Stories
Raipur Police Commissionerate 12 June 2026: सड़क हादसों से लेकर मादक पदार्थों की तस्करी तक, नए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में कानूनी एक्शन रिपोर्ट
CG Crime News : बालोद में शर्मनाक वारदात’ कोतवाल गिरफ्तार, चॉकलेट का लालच देकर 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म
Raipur Police Commissionerate 11 June 2026: BNS और विशेष अधिनियमों के तहत 20 मामले दर्ज, जानें नए कानूनी प्रावधान