Diwali Gift to workers 17 अक्टूबर 2025| रायपुर, छत्तीसगढ़| दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के लिए राहत भरी खबर आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल ने प्रदेश के 88,568 श्रमिकों को कुल 26 करोड़ 90 लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की है।
Bilaspur Police : वीडियो में कैद हुई वसूली की घटना, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी गई, ताकि श्रमिक वर्ग को आर्थिक सहायता समय पर मिल सके और वे त्योहार को ससम्मान मना सकें।
18 योजनाओं के तहत भेजी गई राशि
श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन और मंडल अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह की देखरेख में श्रमिकों को यह सहायता प्रदान की गई। श्रम विभाग के सचिव सह श्रमायुक्त हिमशिखर गुप्ता ने बताया कि मंडल द्वारा संचालित 18 कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत यह राशि वितरित की गई है।
Attempted Murder: पुलिस की तत्परता से टली बड़ी घटना, चार कुख्यात बदमाश पकड़े गए
श्रमिकों में खुशी की लहर
राज्य भर के हजारों श्रमिकों के खातों में आई सीधी सहायता राशि ने त्योहार से पहले राहत और सम्मान दोनों प्रदान किया है। कई श्रमिकों ने इस पहल के लिए सरकार का आभार जताया और कहा कि इससे न केवल आर्थिक मदद मिली, बल्कि यह भरोसा भी बढ़ा कि सरकार उनके साथ है।

More Stories
CG Crime News : छत्तीसगढ़ में हैवानियत’ घर में घुसकर मां-बेटी से मारपीट, जहर पिलाने की कोशिश और अश्लील वीडियो बनाने की धमकी’ 3 FIR दर्ज
NEET 2026 : 3 मई को देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, जिला प्रशासन का सख्त फरमान—”गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक खोज’ मल्हार की धरा से मिला 2000 साल पुराना दुर्लभ ताम्रपत्र, 3 किलो वजनी इस धरोहर में छिपा है प्राचीन इतिहास