Ganna protsaahan raashi : कवर्धा/पंडरिया। दीपावली पर्व से पहले कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राज्य शासन ने वर्ष 2024-25 के पेराई सत्र के लिए गन्ना विक्रेता किसानों को प्रति क्विंटल 39.90 रुपए की दर से कुल 5 करोड़ 98 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की है।
Nursing Colleges : में ऑनलाइन प्रवेश की आज अंतिम तिथि, शाम 5 बजे तक आवेदन संभव
यह राशि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्या, पंडरिया को प्राप्त हुई है। शासन से राशि मिलने के बाद कारखाना प्रबंधन ने कुल 7,658 गन्ना उत्पादक किसानों के खातों में यह धनराशि सीधे बैंक के माध्यम से भेजने की प्रक्रिया पूर्ण कर दी है।
कारखाना प्रबंधन ने बताया कि गन्ना किसानों को प्रोत्साहन राशि देने का उद्देश्य उन्हें आर्थिक मजबूती प्रदान करना और समय पर भुगतान सुनिश्चित करना है।

More Stories
CG News : स्वामी आत्मानंद स्कूल में बड़ा हादसा’ लोहे का गेट गिरने से बच्चे की मौत, SDM ने दिए जांच के आदेश
CGPSC घोटाला मामला’ ED रिमांड में लिए गए ADM को लेकर CM साय का बड़ा बयान
CG NEWS : मेडिकल स्टोर बना ‘क्लिनिक’ बिना डिग्री के इलाज का VIDEO वायरल, अफसर बोले- होगी जांच