Nashedee shikshak video बिलासपुर। जिले के मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम सोन स्थित प्राइमरी स्कूल में एक नशेड़ी शिक्षक का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बच्चों और शिक्षिकाओं के सामने अपनी शर्ट उतारकर बैठा दिखाई दे रहा है। आरोपी शिक्षक का नाम विश्वकर्मा प्रसाद कश्यप है और वह स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
जानकारी के अनुसार, बीते 14 अक्टूबर को शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचे। दोपहर करीब एक बजे उन्होंने पहले स्कूल के अन्य शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौज की। इसके बाद महिला शिक्षकों और बच्चों के सामने कुर्सी पर बैठकर अपनी शर्ट उतार दी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Kartik Month: 7 अक्टूबर से शुरू हुआ कार्तिक मास, जानिए तुलसी पूजन का सही तरीका
सूत्रों के अनुसार, यह शिक्षक नियमित रूप से शराब का नशा कर स्कूल आता है और बच्चों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शिक्षक इतना नशे में है कि उसकी जुबान लड़खड़ा रही है और सही तरीके से आवाज भी नहीं निकल रही।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने वायरल वीडियो की सच्चाई की जांच करने की पुष्टि की है और दोषी शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

