जैसलमेर/जोधपुर।’ राजस्थान के जैसलमेर में बस अग्निकांड का शिकार 20 लोगों की पहचान के लिए डीएनए सैंपलिंग शुरू हो गई है। अपनों की तलाश कर रहे परिवारों के दो मेंबर्स के सैंपल लिए जा रहे हैं।
डीएनए सैंपलिंग के लिए जोधपुर के महात्मा गांधी और जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल में अरेंजमेंट किए गए हैं। इससे पहले मंगलवार देर रात 19 शवों को जैसलमेर से जोधपुर लाया गया। इनमें एक पोटली भी थी, जिसमें केवल हडि्डयां थीं। वहीं, एक व्यक्ति की डेडबॉडी पहले से ही जोधपुर में थी।
दरअसल, मंगलवार दोपहर 3.30 बजे जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर एसी स्लीपर बस में आग लग गई थी। हादसे में 20 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि शव बस की बॉडी पर चिपक गए। कुछ लोग जलकर कोयले जैसे हो गए।
मरने वालों में एक पत्रकार राजेंद्र चौहान भी है। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की भी मौत हुई है। अग्निकांड में 15 लोग 70 प्रतिशत तक झुलसे भी हैं। घायलों में एक कपल भी है, जो प्री-वेडिंग शूट कराकर जोधपुर लौट रहा था।

More Stories
BREAKING NEWS : पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, पहले मिल चुकी थी जान से मारने की धमकी’ CCTV में कैद वारदात
BRICS Summit 2026 : सप्लाई चेन मजबूत करने का प्रस्ताव, स्टार्टअप और डिजिटल कृषि पर भी फोकस
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी): अब 2024 तक के रहवासी होंगे पात्र, कटऑफ सीमा बढ़ी