Categories

April 27, 2026

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

Smartphone Theft: 10 लाख के स्मार्टफोन पर हाथ साफ, चोरों ने तोड़ी दुकान की दीवार

Smartphone Theft गरियाबंद, 14 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र में देर रात एक बड़ी चोरी की वारदात ने पुलिस प्रशासन और व्यापारियों को चौंका दिया है। शहर के व्यस्ततम बाजार क्षेत्र में स्थित ‘ओम मोबाइल्स’ नामक मोबाइल दुकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने करीब 70 महंगे स्मार्टफोन चोरी कर लिए, जिनकी अनुमानित कीमत 8 से 10 लाख रुपए बताई जा रही है।

Haryana IPS Y Puran Kumar commits suicide : पोस्टमॉर्टम तक जांच रुकी, सवालों का उठता सैलाब

घटना रविवार देर रात की है, जब बाजार पूरी तरह सुनसान था। चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश किया और बड़ी सफाई से कीमती मोबाइल फोन उठाकर फरार हो गए। चोरी की यह वारदात इतनी सुनियोजित थी कि चोर केवल नए और महंगे मॉडल ही लेकर गए, जबकि पुराने और सस्ते फोन वहीं छोड़ दिए।

सुबह जब दुकान संचालक राकेश अग्रवाल पहुंचे, तो उन्होंने शटर आधा खुला पाया और शक होने पर अंदर जाकर देखा तो पूरा स्टॉक गायब था। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

CGPSC Recruitment: CGPSC अधीक्षक भर्ती 2025, ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर

पहले भी बन चुकी है चोरी का शिकार

राकेश अग्रवाल ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब उनकी दुकान को निशाना बनाया गया है। करीब एक साल पहले भी उनकी दुकान से 3 से 4 लाख रुपए मूल्य के मोबाइल फोन चोरी हो चुके हैं, लेकिन तब भी चोरों का कोई सुराग नहीं मिला।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay