हरियाणा में रोहतक के साइबर सैल में तैनात ASI संदीप कुमार ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। उनकी डेडबॉडी लाढ़ौत रोड पर खेत में बने मामा के मकान से मिली। मौके से 4 पेज का सुसाइड नोट मिला है। उन्होंने मरने से पहले एक वीडियो बनाया।
Pastor Ban: ग्राम सभा का बड़ा फैसला, गांव की संस्कृति बचाने पास्टरों पर पाबंदी
ASI ने दिवंगत IPS वाई पूरन कुमार और उनके गनमैन सुशील कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उसने वीडियो में कहा- करप्शन केस में बदनामी के डर से IAS पूरन ने सुसाइड किया है। उसे डर था कि परिवार की राजनीति पर असर पड़ेगा। हालांकि, पुलिस ने न तो सुसाइड नोट की पुष्टि की और न ही वीडियो की।
6 अक्टूबर को रोहतक पुलिस ने पूरन कुमार के गनमैन सुशील कुमार को शराब कारोबारी से रिश्वत मांगने पर गिरफ्तार किया था। इससे अगले ही दिन 7 अक्टूबर को पूरन कुमार ने चंडीगढ़ में अपनी कोठी पर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया था।

