कोरबा में छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के डिरेल होने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ठेका कंपनी के सुपरवाइजर और एक मजदूर को गिरफ्तार किया है। यह घटना मड़वारानी रेलवे स्टेशन के पास हुई थी, जिसमें ठेका कंपनी की लापरवाही सामने आई है।
Zubeen Garg death case : दो सिक्योरिटी ऑफिसर गिरफ्तार, कुल गिरफ्तारी हुई 7
गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे कोरबा रेलवे स्टेशन से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी। मड़वारानी स्टेशन के समीप पहुंचते ही ट्रेन की एक बोगी का पहिया पटरी से उतर गया, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोको पायलट ने सूझबूझ से ट्रेन को नियंत्रित किया और घटना की सूचना अधिकारियों को दी।

