Rama Ekadashi शनिवार, 11 अक्टूबर 2025| कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाने वाला रमा एकादशी व्रत इस वर्ष 17 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) को मनाया जाएगा। यह दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और विशेष पूजन करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में धन, वैभव और सुख-शांति का आगमन होता है।
PM Modi : करेंगे ₹35,440 करोड़ की कृषि योजनाओं की शुरुआत
रमा एकादशी का महत्व
रमा एकादशी को दीपावली से पहले आने वाली सबसे पावन तिथि माना जाता है। इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करने से उनके साथ-साथ माता लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है। इससे न केवल आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं बल्कि परिवार में शांति और समृद्धि भी बनी रहती है।
रमा एकादशी पर करें ये 3 आसान लेकिन प्रभावशाली उपाय
1. तुलसी के पास दीपक जलाना
तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। रमा एकादशी के दिन तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं। इसके बाद तुलसी चालीसा का पाठ करें और 7 बार तुलसी की परिक्रमा करें।
फल: घर में लक्ष्मी का वास होता है, दरिद्रता दूर होती है।
2. तिजोरी या धन स्थान में दीपक रखें
जिस स्थान पर आप धन-संपत्ति (जैसे तिजोरी या कैश बॉक्स) रखते हैं, वहां एक मिट्टी का दीपक जलाएं। इसमें घी या सरसों का तेल भरें और काले तिल डालें।
फल: आर्थिक स्थिति मजबूत होती है, आय के नए स्रोत बनते हैं।
3. मुख्य द्वार को सजाएं और दीपक जलाएं
घर के मुख्य द्वार को रंगोली, आम के पत्तों और दीपकों से सजाएं। द्वार पर दोनों ओर दीपक जलाएं।
फल: नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, सकारात्मकता और लक्ष्मी का प्रवेश होता है।

More Stories
Varaha Jayanti 2026 : आज मनाई जा रही है वराह जयंती, क्यों होती है भगवान विष्णु के इस रूप की पूजा’ पढ़ें हिरण्याक्ष के वध की कथा
Ganesh Chaturthi 2026 : राशि के अनुसार घर लाएं गणेश जी की प्रतिमा, जानिए मेष से मीन तक कौन-सा रंग माना जाता है शुभ
Hartalika Teej 2026 : तीज पर क्या है बायने का महत्व, क्यों खास है मायके से आया साड़ी-सिंदूर और सुहाग का सामान