चंडीगढ़, 10 अक्टूबर। हरियाणा के आईपीएस वाई पूरन कुमार की आत्महत्या मामले में हरियाणा पुलिस ने डीजीपी शत्रुजीत कपूर, रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजारणिया समेत 14 अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 3(5), 3(1)(आर) और एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
09 October Horoscope : वृषभ राशि वाले सेहत को लेकर रहें सतर्क, जानिए सभी 12 राशि के जातकों का हाल
आईपीएस पूरन कुमार ने अपने सुसाइड नोट में इन अधिकारियों के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए थे। सुसाइड नोट में बताया गया कि अधिकारियों द्वारा लगातार उत्पीड़न, दबाव और अनुचित व्यवहार के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है और सभी आरोपियों से पूछताछ करेगी।
इस घटना ने हरियाणा पुलिस में हड़कंप मचा दिया है और प्रशासन द्वारा पूरी गंभीरता के साथ मामले की जांच करने का दावा किया गया है।

