महासमुंद। जिले के कोमाखान क्षेत्र के ग्राम बिडोरा में भालुओं के हमले से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। सोमवार को जंगल में लकड़ी व अन्य संसाधन लेने गए तीन ग्रामीणों पर अचानक दो भालुओं और उनके शावकों ने हमला कर दिया।
Mermaid Syndrome : दुर्लभ घटना: जलपरी जैसे पैर वाला बच्चा जन्मा, छत्तीसगढ़ का पहला ज्ञात केस
हमले में दानबाई ठाकुर (60), छबिलाल साहू (49) और सावित्री ठाकुर (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी के सिर, हाथ और कमर में गहरी चोटें आई हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाला और उन्हें तत्काल बागबहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें महासमुंद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि हाल ही में भालुओं की आवाजाही बढ़ी है और कई बार लोगों ने उन्हें गांव के नजदीकी खेतों में भी देखा है। वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई है, लेकिन अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

More Stories
BREAKING NEWS : दिल्ली के तुगलकाबाद में भीषण आग’ तीन की मौत, छह झुलसे; छत के रास्ते किया गया रेस्क्यू
CG NEWS : अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 10 करोड़ रुपये की खेप के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
CG NEWS : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला’ विधायकों को मिली बड़ी राहत, अब पूरे प्रदेश से ले सकेंगे कर्मचारियों की सेवाएं