मेष राशि (Aries)
आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सेहत को लेकर सावधान रहें, कुछ जांचें करानी पड़ सकती हैं। माताजी की किसी जिम्मेदारी को निभाने में कठिनाई हो सकती है। परिवार को समय दें। मनचाही इच्छा पूरी होगी जिससे प्रसन्नता रहेगी।
वृषभ राशि (Taurus)
आज सोच-समझकर निर्णय लें। जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। मेहनत का फल मिलेगा। किसी पर अधिक निर्भर न रहें। धन में वृद्धि के योग हैं। माताजी की पुरानी समस्या उभर सकती है। संतान की नौकरी को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। कानूनी मामलों में पिताजी की सलाह लाभदायक होगी।
मिथुन राशि (Gemini)
पुराने मित्र से मुलाकात प्रसन्नता देगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें और कर्ज से बचें। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी सहकर्मी की बात बुरी लग सकती है। व्यापार में तकनीकी रुकावटों से परेशानी संभव है।
कर्क राशि (Cancer)
घर-परिवार का माहौल सुखद रहेगा। जरूरतमंद की मदद करेंगे। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है, जिससे खर्च बढ़ेंगे। गुप्त बातें अनजान लोगों से साझा न करें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
सिंह राशि (Leo)
व्यवसाय में बदलाव की योजना बन सकती है। कानूनी मामला अनुकूल रहेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ होगा। संतान की तरक्की से खुशी मिलेगी। अविवाहितों के लिए नया रिश्ता बन सकता है। नौकरी में प्रमोशन के संकेत हैं।
कन्या राशि (Virgo)
नई उपलब्धि मिलने के योग हैं। अपने काम खुद करें, दूसरों पर निर्भर न रहें। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा।
तुला राशि (Libra)
आज आवश्यकताओं की पूर्ति का दिन है। भाई-बहनों की सलाह उपयोगी साबित होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। माताजी की सेहत का ध्यान रखें। यदि धन उधार दिया था, तो वापसी के संकेत हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
किसी के बहकावे में न आएं। परिवार में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। अविवाहितों के लिए प्रेम संबंध बनने की संभावना है। सामाजिक मामलों में अनुभवी व्यक्तियों की सलाह लाभ देगी।
धनु राशि (Sagittarius)
उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। पुराने लेनदेन से दिक्कत हो सकती है। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होगा।
मकर राशि (Capricorn)
नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए शुभ दिन है। प्रॉपर्टी निवेश में सतर्क रहें। मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। सरकारी काम बनने के संकेत हैं। धन का दिखावे में अपव्यय न करें।
कुंभ राशि (Aquarius)
ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, लेकिन दूसरों के मामलों में दखल न दें। कुछ लोग आपका फायदा उठा सकते हैं। राजनीति में सावधानी रखें। व्यापार में मशीनरी खराबी से देरी संभव है।
मीन राशि (Pisces)
दिन चुनौतिपूर्ण रहेगा। आलस्य और मनमानी से नुकसान हो सकता है। दृढ़ निश्चय के साथ काम करें। जीवनशैली में सुधार की आवश्यकता है। विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले विद्यार्थियों के लिए शुभ संकेत हैं।

More Stories
26 April 2026 Horoscope : धनु राशि वाले आज संपत्ति से जुड़ा फैसला लेने से पहले बरतें सावधानी, जानिए अपना राशिफल …
25 April 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में होगी व्यस्तता, मिथुन को हो सकता है संतान से लाभ
24 April 2026 Horoscope : तुला राशि के जातकों को करियर और नौकरी के मिलेंगे नए अवसर, जानिए अपना राशिफल …