Vishnu Dev Sai Delhi tour रायपुर | 5 अक्टूबर 2025| छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां वे कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में औपचारिक मुलाकात करेंगे। इस बैठक का उद्देश्य आगामी जनजाति गौरव दिवस (15 नवंबर) के अवसर पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रपति को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित करना है।
Bee Attack : मौत का डंक: भीषण मधुमक्खी हमले से 2 ग्रामीणों की दर्दनाक मौत, कई घायल
जनजातीय इतिहास को मिलेगी नई पहचान
मुख्यमंत्री साय इस मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ में होने वाले जनजातीय महोत्सव की रूपरेखा से अवगत कराएंगे। यह दिन आदिवासी समाज के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को स्मरण और सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। इस वर्ष राज्य सरकार इसे अभूतपूर्व स्तर पर आयोजित करने की योजना बना रही है।
KL Rahul vs West Indies: टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रचने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने केएल राहुल
राष्ट्रपति का जुड़ाव, आयोजन को दे सकता है ऐतिहासिक स्वरूप
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वयं आदिवासी समुदाय से आती हैं, और उनकी उपस्थिति इस कार्यक्रम को विशेष और ऐतिहासिक महत्व प्रदान कर सकती है। माना जा रहा है कि अगर राष्ट्रपति न्योते को स्वीकार करती हैं, तो यह आयोजन न केवल राज्य बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बनेगा।

More Stories
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी): अब 2024 तक के रहवासी होंगे पात्र, कटऑफ सीमा बढ़ी
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश के आसार, रायपुर-बस्तर-दुर्ग संभाग में सक्रिय रहेगा मानसून; जानें अपने जिले का मौसम
CG NEWS : रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सांप ने स्नेक कैचर को डसा, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत