ED’s letter to the Sai government रायपुर, 29 सितंबर 2025 | छत्तीसगढ़ में सामने आए बहुचर्चित 570 करोड़ रुपये के कोल लेवी घोटाले की जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस घोटाले में कथित संलिप्तता के चलते 10 वरिष्ठ IAS और IPS अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत कार्रवाई की सिफारिश की है।
ईडी ने इस संबंध में एक आधिकारिक पत्र राज्य के मुख्य सचिव और राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) को भेजा है, जिसमें इन अधिकारियों की भूमिका की गंभीरता को रेखांकित किया गया है। इस पत्र के बाद राज्य के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।
क्या है पूरा मामला?
जांच में सामने आया है कि 15 जुलाई 2020 को तत्कालीन खनिज निदेशक और निलंबित IAS अधिकारी समीर विश्नोई द्वारा जारी एक आदेश में ऑनलाइन कोल परमिट प्रक्रिया को ऑफलाइन में बदला गया, जिसके बाद कथित तौर पर अवैध वसूली का सिलसिला शुरू हुआ।
ईडी की रिपोर्ट के अहम बिंदु:
-
परमिट प्रक्रिया में हेराफेरी कर व्यवसायियों से करोड़ों रुपये की अवैध उगाही।
-
सुनियोजित साजिश के तहत अफसरों और दलालों का गठजोड़।
-
घोटाले से राज्य को भारी आर्थिक नुकसान।
-
उच्च स्तर के प्रशासनिक अधिकारियों की संदिग्ध भूमिका।

More Stories
CG NEWS : जनगणना-2027 के लिए प्रशासनिक तैयारी तेज, कई स्तरों पर जनगणना अधिकारियों की हुई नियुक्ति
प्रसिद्ध पंडवानी गायिका Teejan Bai की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स के आईसीयू में भर्ती
Chhattisgarh Bijli Bill Yojana 2026 : मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात, ‘बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ शुरू; 29 लाख उपभोक्ताओं का 75% बिल होगा माफ