नई दिल्ली। छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी एक प्रबंधन संस्थान के प्रबंधक चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी को दिल्ली पुलिस ने कल देर रात आगरा के ताजगंज इलाके के एक होटल से दबोच लिया। वह शनिवार शाम से वहीं ठहरा हुआ था।
Excise Scam :EOW ने पेश किया दोनों आरोपियों को ACB/EOW कोर्ट में
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस टीम ने होटल के कमरे में करीब 15 मिनट तक उससे पूछताछ की और फिर गिरफ्तार कर दिल्ली ले आई। आरोपी को दिल्ली के वसंत कुंज थाने में रखा गया है।
आज आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

More Stories
BRICS Summit 2026 : सप्लाई चेन मजबूत करने का प्रस्ताव, स्टार्टअप और डिजिटल कृषि पर भी फोकस
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी): अब 2024 तक के रहवासी होंगे पात्र, कटऑफ सीमा बढ़ी
Prajwal Revanna Case : प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में पोर्न वीडियो मिलने का दावा, जेल से जब्त हुआ था फोन