Homebound box office collection नई दिल्ली। भारत की ओर से ऑस्कर के लिए ऑफिशियल एंट्री फिल्म ‘होमबाउंड’ 26 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। कान्स फिल्म फेस्टिवल में मिले स्टैंडिंग ओवेशन के बाद इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर लेकर दर्शकों की उम्मीदें थीं। लेकिन देशभर में लिमिटेड रिलीज के चलते फिल्म के पहले दिन की कमाई 29 लाख रुपये रही।
Bike Theft Gang Arrested :बाइक चोरी गैंग का भंडाफोड़, पुलिस के हत्थे चढ़े 18 शातिर चोर
धर्मा प्रोडक्शंस की यह फिल्म केवल 400 शो में रिलीज हुई, जिससे इसका बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन सीमित रहा। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में 11 बदलाव भी किए थे। इसके बावजूद ‘होमबाउंड’ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित की है, जो इसके कंटेंट की मजबूती को दर्शाता है।
भारत ने हासिल की बड़ी कामयाबी : ट्रेन से दागी गई अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण
फिल्म ने पहले दिन की कमाई से यह संकेत दिया है कि दर्शक इसे थिएटर में देखने के लिए सीमित संख्या में ही पहुंचे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहता है और क्या यह ऑस्कर तक अपनी पहचान कायम रख पाएगी।

More Stories
Ramayan के ‘कुश’ बने करोड़ों के कारोबारी, 1400 करोड़ की कंपनी के मालिक हैं मयूरेश क्षेत्रमाडे
‘Dhurandhar’ से भी तगड़ी स्पाई थ्रिलर! 48 एपिसोड में है फुल सस्पेंस और हाई-वोल्टेज एक्शन, OTT के दौर से पहले टीवी पर उड़ाया था गर्दा
Kajol ने तोड़ा 30 साल पुराना ‘नो-किसिंग’ उसूल’ OTT डेब्यू के बोल्ड सीन पर अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी, बताया- ‘सेट पर कैसा था अनुभव’