Amit Shah on Bastar tour बस्तर | छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में राजनीतिक और सांस्कृतिक हलचल तेज हो गई है, क्योंकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 4 अक्टूबर को बस्तर दौरा तय माना जा रहा है। वे ऐतिहासिक बस्तर दशहरा के प्रमुख कार्यक्रम मुरिया दरबार में भाग लेंगे और जगदलपुर के लालबाग मैदान में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग को अंतरराष्ट्रीय सम्मान के लिए नामांकित
प्रशासन ने शुरू की तैयारियाँ
अमित शाह के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ जोरों पर हैं। लालबाग मैदान को सभा के लिए सजाया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जा रहा है। शाह के आगमन को देखते हुए जगदलपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Jaya Bachchan :जया बच्चन ने सेट पर सुपरस्टार को किया था पिटाई
बस्तर दशहरा का विशेष आमंत्रण
बस्तर सांसद और दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप सहित अन्य प्रमुख सदस्यों ने गृहमंत्री शाह को बस्तर दशहरा में शामिल होने का न्योता दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। अमित शाह ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर लिखा:
“नक्सलवाद से मुक्त और शांति की ओर अग्रसर बस्तर अपने पर्व-त्योहार धूमधाम से मना रहा है। आदिवासी संस्कृति और विरासत का प्रमाण 75 दिनों तक मनाया जाने वाला बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में आने का निमंत्रण मिला है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं।”

More Stories
CG Crime News : बालोद में शर्मनाक वारदात’ कोतवाल गिरफ्तार, चॉकलेट का लालच देकर 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म
Raipur Police Commissionerate 11 June 2026: BNS और विशेष अधिनियमों के तहत 20 मामले दर्ज, जानें नए कानूनी प्रावधान
CG NEWS : छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम के नियमों में बड़ा बदलाव, अब 24 घंटे में मिलेगा पंजीयन प्रमाणपत्र