Pooja Khedkar fraud बिलासपुर | 26 दिन पहले — छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों में MBBS दाखिले को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जांच में पता चला है कि ‘पूजा खेड़कर’ नाम से तीन अलग-अलग छात्राओं ने फर्जी दस्तावेज़ों के ज़रिए सीटें हासिल करने की कोशिश की। इनमें से एक, BJP नेता की भतीजी, फर्जी EWS (इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन) प्रमाणपत्र के सहारे दाखिला ले चुकी थी, जबकि दो अन्य छात्राएं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान पकड़ में आ गईं।
Content control on social media: कर्नाटक हाईकोर्ट ने ‘एक्स’ को दिया जवाब
राज्य मेडिकल प्रवेश निदेशालय ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि यह एक पूर्व नियोजित फर्जीवाड़ा लगता है, जहां एक ही नाम का दुरुपयोग कर सिस्टम को गुमराह किया गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, फर्जीवाड़े में शामिल छात्राओं ने न केवल नाम बल्कि जाति, आय और निवास प्रमाणपत्रों में भी गलत जानकारी प्रस्तुत की थी।
शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को मिला बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड

