Korba : कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कसनिया मार्ग में बुधवार देर रात गोली चलने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, लगभग रात 11 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा फायरिंग की गई, जिसकी आवाज सुनकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए।
25 September Horoscope : इस राशि के जातकों के लिए धन-वृद्धि के बन रहे हैं योग, जानिए अपना राशिफल …
घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
फायरिंग के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। हालांकि, इस गोलीकांड में किसी के घायल होने की पुष्टि अब तक नहीं हुई है।
पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है और संदिग्धों की तलाश जारी है।
प्रारंभिक तौर पर मामला आपसी रंजिश या आपराधिक गतिविधि से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि अधिकारी अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुँचे हैं।
पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

More Stories
CG Crime News : छत्तीसगढ़ में हैवानियत’ घर में घुसकर मां-बेटी से मारपीट, जहर पिलाने की कोशिश और अश्लील वीडियो बनाने की धमकी’ 3 FIR दर्ज
NEET 2026 : 3 मई को देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, जिला प्रशासन का सख्त फरमान—”गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक खोज’ मल्हार की धरा से मिला 2000 साल पुराना दुर्लभ ताम्रपत्र, 3 किलो वजनी इस धरोहर में छिपा है प्राचीन इतिहास