दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां 71 नक्सलियों ने अपने हथियार छोड़कर आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में कई ऐसे भी शामिल हैं, जिन पर बड़ी साजिशों और आपराधिक गतिविधियों के आरोप थे।
इन 71 नक्सलियों में से 30 नक्सलियों पर कुल 64 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। इनमें बामन मड़काम पर 8 लाख रुपये, शमिला कवासी पर 5 लाख रुपये और गंगी बारसे पर 5 लाख रुपये का इनाम था। यह नक्सली जंगल काटने, पेड़ गिराने और पुलिस के साथ मुठभेड़ों में शामिल होने जैसे अपराधों में सक्रिय थे।
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए राज्य सरकार ने पुनर्वास योजना का भी प्रावधान किया है। अधिकारियों का कहना है कि इस कदम से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा की स्थिति और मजबूत होगी।

More Stories
CG NEWS : बिलासपुर चोरी मामले में बड़ा खुलासा’ 5 करोड़ की चोरी की खबर निकली अफवाह, तीन नाबालिग अभिरक्षा में’ नकदी और जेवर बरामद
CGPSC घोटाला’ CBI के बाद ED की एंट्री, मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से होगी जांच’ CM विष्णु देव साय बोले- भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस
CG News : शासकीय कार्यक्रमों के टेंट-पंडाल, साउंड और लाइटिंग के बकायों पर सरकार सख्त, अब हर महीने देनी होगी भुगतान और लंबित राशि की जानकारी