रायपुर। स्टेट GST विभाग की टीम ने दुर्ग जिले के गनियारी गांव स्थित सितार गुटखा फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री संचालक गुरमुख को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुटखा बिक्री और टैक्स चोरी के मामले में की गई।
सूत्रों के अनुसार, फैक्ट्री में गुटखा बनाने का भारी मात्रा में सामान, रैपर और मशीनें जब्त की गई हैं। फैक्ट्री संचालक रात के अंधेरे में मध्यप्रदेश के कर्मचारियों से काम करवाता था, जो रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक की शिफ्ट में कार्य करते थे।
Navratri Security: वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने मुस्लिम युवाओं से शांति और भाईचारे की अपील की।
जीएसटी टीम ने छापेमारी से पहले प्लानिंग के तहत आधा किलोमीटर पहले गाड़ी की लाइटें बंद कर दी थीं और फैक्ट्री के चारों ओर संभावित गुप्त रास्तों की जांच की। इसके बाद रात करीब 3 बजे सात फीट ऊंची दीवार फांदकर टीम ने फैक्ट्री में प्रवेश किया। अधिकारियों को देखकर फैक्ट्री के सभी कर्मचारी सकपका गए।
इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। अधिकारियों का कहना है कि टैक्स चोरी और अवैध कारोबार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

More Stories
CG High Court : छत्तीसगढ़ पदभार संभालते ही चीफ जस्टिस केआर महापात्र का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई डिस्ट्रिक्ट जजों का तबादला
CG Crime News : ओडिशा से गुजरात जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, छत्तीसगढ़ में पुलिस ने दबोचे 2 अंतर्राज्यीय तस्कर’ 60 लाख का गांजा बरामद
CG NEWS : पिकनिक स्पॉट पर हादसा’ नदी में बहे तीनों युवकों के शव बरामद, घटना के बाद क्षेत्र में बैरिकेडिंग की तैयारी