पटना। केंद्र सरकार ने मखाना बोर्ड के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। इस फैसले से बिहार के करीब पांच लाख मखाना किसानों को बड़ा फायदा मिलेगा। बोर्ड के गठन से मखाना प्रोसेसिंग, मूल्य संवर्धन और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार में व्यापार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
देश में लगभग 85 प्रतिशत मखाने का उत्पादन बिहार करता है। बिहार सरकार के निरंतर प्रयासों के चलते पिछले 12 वर्षों में मखाना उत्पादन क्षेत्र का विस्तार हुआ है और उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
2019-20 में मखाना विकास योजना की शुरुआत की गई थी। इसके तहत स्वर्ण वैदेही और सबौर मखाना-1 प्रभेद को बढ़ावा दिया गया, जिससे किसानों की आय में इजाफा हुआ और उत्पादन क्षमता भी बढ़ी।
विशेषज्ञों का मानना है कि मखाना बोर्ड के गठन से बिहार न केवल देश बल्कि विदेशों में भी मखाने के निर्यात का केंद्र बन सकता है। इससे किसानों को बेहतर दाम मिलेंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

More Stories
TMC में बढ़ी सियासी हलचल’ 4 दिन में 4 राज्यसभा सांसदों का इस्तीफा, पार्टी में टूट की अटकलें तेज
Ram Mandir’ में ₹7 करोड़ चढ़ावे की चोरी का आरोप’ पूर्व लेखा प्रभारी बोले- शिकायत करने पर हटाया गया, CCTV फुटेज भी डिलीट कराए गए
TMC में बढ़ी दरार’ कल्याण बनर्जी का अल्टीमेटम—ममता मुझे चुनें या अभिषेक को, तीसरे राज्यसभा सांसद का इस्तीफा