नई दिल्ली। एशिया कप 2025 में ग्रुप स्टेज के 12 मुकाबले समाप्त हो गए हैं और अब सुपर-4 की शुरुआत होने जा रही है। ग्रुप स्टेज के बाद भारत और पाकिस्तान (ग्रुप A) तथा श्रीलंका और बांग्लादेश (ग्रुप B) सुपर-4 में जगह बनाने में सफल रहे हैं। वहीं अफगानिस्तान, हांगकांग, यूएई और ओमान का सफर यहां समाप्त हो गया।.
JCB Accident : नहर में समाई जेसीबी: चालक और साथी की तलाश में घंटों से चल रहा रेस्क्यू
सुपर-4 का पहला मुकाबला आज ग्रुप B की टॉप-2 टीम श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। इसके बाद रविवार को सुपर-4 में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से होगा। सुपर-4 में चारों टीमें एक-दूसरे से मैच खेलेंगी और टॉप 2 टीमों के बीच 28 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
ग्रुप स्टेज में भारत और श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन किया और बिना कोई हार के सुपर-4 में प्रवेश किया। विशेषज्ञों का मानना है कि सुपर-4 में मुकाबले और अधिक रोमांचक और देखने लायक होंगे।

More Stories
पंजाब में सियासी हलचल तेज: Harbhajan Singh से Z+ सुरक्षा वापस, कई सवाल खड़े
Sreesanth vs Harbhajan Slap Controversy : थप्पड़ कांड पर श्रीसंत का धमाका, हरभजन पर लगाए गंभीर आरोप
Sachin Tendulkar’ का 53वां जन्मदिन’ क्रिकेट के भगवान का वो अनसुना किस्सा, जब भारत के खिलाफ पाकिस्तान के लिए ‘संभाली थी फील्डिंग’