रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों की हड़ताल का आज 33वां दिन है, लेकिन अब राज्य में इस लंबे आंदोलन के खत्म होने के संकेत मिल रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज एक अहम बयान जारी करते हुए बताया कि मंगलवार को कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ सरकार की उच्च स्तरीय बैठक हुई थी।
Sarva Pitru Amavasya 2025 : पितृ मोक्ष के लिए विशेष दिन, जानिए महत्व और रीति
मंत्री जायसवाल ने कहा, “बैठक सकारात्मक रही और दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई है। हमें पूरी उम्मीद है कि आज से सभी एनएचएम कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थलों पर लौट आएंगे।”
गौरतलब है कि पिछले 32 दिनों से राज्यभर के एनएचएम कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर थे, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर भी व्यापक असर पड़ा था।
सरकार और कर्मचारियों के बीच बनी इस सहमति को स्वास्थ्य सेवाओं की बहाली की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। मंत्री ने कर्मचारियों से अपील की है कि वे राज्य की जनता के हित को ध्यान में रखते हुए काम पर लौटें और स्वास्थ्य सेवाओं को सामान्य बनाएं।
अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या वास्तव में हड़ताल आज खत्म हो जाएगी या नहीं।



More Stories
NH-30 Accident : नेशनल हाईवे-30 बना मौत का रास्ता ट्रक-कार टक्कर में डॉक्टर की जान गई
CG BREAKING : बर्खास्तगी और प्रताड़ना से तंग नगर सैनिक ने कलेक्ट्रेट में की आत्महत्या की कोशिश, सुसाइड नोट में अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
Weather Changed : सर्दी हुई कमजोर, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को राहत