रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों का पुनर्वितरण कर बड़ा फेरबदल किया है। हाल ही में बने नए मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंपते हुए शासन ने छह मंत्रियों को नए जिलों का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया है। इसे प्रशासनिक जिम्मेदारी के साथ ही राजनीतिक रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
Sam Pitroda’s controversial statement : “पाकिस्तान में भी घर जैसा महसूस हुआ”
👉 उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दुर्ग, बालोद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बस्तर जिलों का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें प्रदेश के औद्योगिक और आदिवासी अंचल के विकास पर फोकस करने के उद्देश्य से दी गई है।
👉 कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को बलौदा बाजार-भाटापारा जिले का प्रभार सौंपा गया है। यह जिला राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जाता है।
👉 मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की जिम्मेदारी मिली है। यह उत्तर छत्तीसगढ़ का संवेदनशील जिला है, जहां विकास कार्यों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
👉 नव नियुक्त मंत्री गजेंद्र यादव को राजनंदगांव जिले का प्रभार दिया गया है। यह राजनीतिक दृष्टि से हमेशा से हॉट सीट रहा है।
👉 मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को सक्ति जिले का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है। नए जिले में विकास कार्यों को गति देने की बड़ी जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।
👉 मंत्री राजेश अग्रवाल को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का प्रभार मिला है। यह जिला नक्सल प्रभावित और भौगोलिक दृष्टि से चुनौतीपूर्ण है।

More Stories
CG Crime News : बालोद में शर्मनाक वारदात’ कोतवाल गिरफ्तार, चॉकलेट का लालच देकर 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म
Raipur Police Commissionerate 11 June 2026: BNS और विशेष अधिनियमों के तहत 20 मामले दर्ज, जानें नए कानूनी प्रावधान
CG NEWS : छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम के नियमों में बड़ा बदलाव, अब 24 घंटे में मिलेगा पंजीयन प्रमाणपत्र