नई दिल्ली। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने गुरुवार को छात्रों से संवाद के दौरान कहा कि भारतीय सेना ही एकमात्र ऐसा संस्थान है, जहां भाई-भतीजावाद, पक्षपात या सिफारिश जैसी कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां हर किसी को उसकी मेहनत और काबिलियत के आधार पर अवसर मिलता है।
ब्रेकिंग : अनोखा नज़ारा: सड़क पर अगरबत्ती जलाकर शख्स करने लगा पूजा
जनरल चौहान ने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि वे सेना में शामिल होने का सपना देखें। उन्होंने कहा, “सेना में आने का सपना न सिर्फ देश की सेवा का अवसर देता है, बल्कि दुनिया को नजदीक से देखने का सबसे अच्छा मौका भी प्रदान करता है।”
उन्होंने इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए बताया कि भारत ने पाकिस्तान पर पहला हमला 7 मई की रात 1 बजे किया था, ताकि आम नागरिकों को नुकसान न पहुंचे।

More Stories
Rajnath Singh Kargil Vijay Diwas Speech : द्रास से राजनाथ सिंह का पाकिस्तान पर निशाना, बोले- भारत तकनीक से आगे बढ़ रहा, पड़ोसी आतंकवाद में उलझा
Greater Noida STP tank accident : जहरीली गैस से सफाईकर्मी और गार्ड की मौत
27th Anniversary of the Kargil War : कारगिल विजय के 27 साल – जल, थल और नभ में पहले से कहीं ज्यादा ताकतवर हुआ भारत