Bus accident जशपुर। जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के बरजोर में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रही बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके अलावा अन्य कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के चुनाव में चंद्रकांत पाण्डेय बने अध्यक्ष
जानकारी के अनुसार, बस फरसाबहार से अंबिकापुर जा रही थी। तेज रफ्तार के कारण चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क पर पलट गई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हादसे के समय यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी। प्रशासन और पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोग और पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने में मदद कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के चुनाव में चंद्रकांत पाण्डेय बने अध्यक्ष

More Stories
CG NEWS : खौफनाक वारदात अभनपुर में जमीन से बाहर निकले मिले युवक के हाथ-पैर, उरला में मिला एक महीने पुराना नरकंकाल
छत्तीसगढ़ में भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव : कर्मचारी चयन मंडल विधेयक 2026 पारित, पारदर्शी और समयबद्ध होगी नियुक्तियां
भाई की डांट से नाराज 10 साल की बच्ची ने की खुदकुशी, मोबाइल पर पिता से बात करने के बाद उठाया कदम