नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर चली अहम बैठक समाप्त हो गई है। यह बैठक करीब 7 घंटे तक चली, जिसमें अमेरिका की ओर से चीफ नेगोशिएटर ब्रेंडन लिंच और भारत की ओर से एडिशनल सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल शामिल रहे।
हालांकि यह बैठक आधिकारिक राउंड का हिस्सा नहीं थी, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत को ट्रेड डील की दिशा में सकारात्मक प्रगति के रूप में देखा जा रहा है।
नेपाल में राजनीतिक भूचाल, तीन मंत्रियों के इस्तीफे से सरकार पर गहराया संकट
रिश्तों में आई नरमी
बीते कई महीनों से भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्ते टैरिफ विवादों के चलते तनावपूर्ण रहे हैं। लेकिन हालिया बैठक के बाद संकेत मिल रहे हैं कि दोनों देश टैरिफ से जुड़े मसलों का समाधान खोजने की ओर बढ़ रहे हैं।
सूत्रों का कहना है कि आने वाले हफ्तों में इस मुद्दे पर और भी औपचारिक चर्चाएं हो सकती हैं, जिससे दोनों देशों के बीच नई ट्रेड डील का रास्ता साफ हो सकता है।

More Stories
BREAKING NEWS : पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, पहले मिल चुकी थी जान से मारने की धमकी’ CCTV में कैद वारदात
BRICS Summit 2026 : सप्लाई चेन मजबूत करने का प्रस्ताव, स्टार्टअप और डिजिटल कृषि पर भी फोकस
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी): अब 2024 तक के रहवासी होंगे पात्र, कटऑफ सीमा बढ़ी