रायपुर। राजधानी रायपुर में चर्चित न्यूड पार्टी मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मामले में प्रमोशन करने वाले और आयोजकों सहित कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
महाराष्ट्र की महिला इंजीनियर ने रायगढ़ में की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में मिला शव
दरअसल, 13 सितंबर 2025 को सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से पुलिस को जानकारी मिली थी कि APARICHIT CLUB PRESENT के नाम से “Raipur’s Biggest Strangers House/Pool Party” का आयोजन किया जा रहा है। यह पार्टी 21 सितंबर 2025 को शाम 4 बजे से लेकर आधी रात तक व्हीआईपी रोड स्थित किसी फार्म हाउस, पब या पूल में आयोजित होने वाली थी।
पुलिस ने लिया स्वतः संज्ञान
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए आयोजकों और प्रमोटरों पर कार्रवाई की। थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 592/25 पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों पर धारा 4 स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम, धारा 67 आईटी एक्ट एवं धारा 79 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है।

More Stories
Raipur Police Commissionerate 12 June 2026: सड़क हादसों से लेकर मादक पदार्थों की तस्करी तक, नए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में कानूनी एक्शन रिपोर्ट
CG Crime News : बालोद में शर्मनाक वारदात’ कोतवाल गिरफ्तार, चॉकलेट का लालच देकर 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म
Raipur Police Commissionerate 11 June 2026: BNS और विशेष अधिनियमों के तहत 20 मामले दर्ज, जानें नए कानूनी प्रावधान