बलरामपुर: जिले के वाड्रफनगर तहसील में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी का नाम मोहन सिंह है, जो पण्डरी गांव में पदस्थ है। उसने एक किसान से जमीन के बंटवारे के काम के लिए 13 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
नेपाल से फ्रांस तक युवाओं का आक्रोश: क्या यह जेन-Z क्रांति की वैश्विक लहर है?
किसान ने इस संबंध में एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी की टीम ने एक योजना बनाई और पटवारी को 13 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ लिया। पटवारी मोहन सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।

More Stories
CG BREAKING : मनरेगा कार्य के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, 3 ग्रामीणों की मौत, 5 महिलाएं घायल
CG NEWS : कुदरत का कहर, आंधी-बारिश से हवाई सेवा ठप, डिप्टी सीएम और पूर्व सीएम की फ्लाइट नागपुर डायवर्ट
Raipur Police Commissionerate 12 June 2026: सड़क हादसों से लेकर मादक पदार्थों की तस्करी तक, नए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में कानूनी एक्शन रिपोर्ट