रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। महिला थाना परिसर में एक महिला ने खुद को आग लगा दी। घटना की जानकारी के अनुसार, आग लगाने के बाद महिला चीखती हुई दौड़ती रही।
PM मोदी की चुप्पी ने डोनाल्ड ट्रंप को किया मजबूर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील की राह आसान
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे रोकने और आग बुझाने की कोशिश की। आसपास मौजूद लोगों ने कपड़े और पानी डालकर आग पर काबू पाया। महिला गंभीर रूप से झुलस गई है और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला के आत्मघाती कदम के पीछे पारिवारिक या मानसिक तनाव की वजह हो सकती है, लेकिन पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इस घटना ने महिला थाना परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

More Stories
CG BJP Leader Murder : भाजपा नेता और शिक्षक की दर्दनाक मौत, रेत तस्करी विवाद में जिंदा जलाया
IPS सुंदरराज पी. बनेंगे NIA में IG, केंद्र सरकार ने जल्द रिलीव करने के दिए निर्देश
PM Modi’ और ट्रंप की मुलाकात’ हाथ मिलाया, लेकिन नहीं लगाया गले’ आज होगी अहम द्विपक्षीय बैठक