रायपुर। रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार और लेखक आशीष सिंह के निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
पुलिस विभाग में फिर मातम, 27 वर्षीय आरक्षक सुरेंद्र लहरे की हार्ट अटैक से मौत
डॉ. सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा— “स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह जी के सुपौत्र एवं श्री हरि ठाकुर जी के पुत्र, रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार और लेखक श्री आशीष सिंह जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। आशीष सिंह जी का देहांत मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। पिछले ही वर्ष उनके द्वारा लिखित पुस्तक ‘रायपुर’ का विमोचन मेरे आवास में हुआ था। इस दुखद समय में ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करें।”
गौरतलब है कि आशीष सिंह लंबे समय से पत्रकारिता और साहित्य जगत से जुड़े रहे। उनकी लेखनी और योगदान को सदैव याद किया जाएगा।

More Stories
विधायक Anuj Sharma के खिलाफ आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट हटाने के आदेश, हाईकोर्ट ने प्लेटफॉर्म्स को भेजा नोटिस
NTA Exam Reform : पेपर लीक रोकने केंद्र का बड़ा कदम, हाई पावर्ड टास्क फोर्स गठन पर CM विष्णुदेव साय ने जताया आभार
CG NEWS : बलरामपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप’ दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 6 घायल