Bijapur Naxalite Encounter रायपुर/बस्तर। नक्सलवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ सरकार की कार्रवाई तेज हो गई है। इसी बीच बस्तर से बड़ी खबर आई है। नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में कई नक्सली मारे गए और कुछ घायल भी हुए हैं। हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
इधर राजधानी रायपुर के मेफेयर होटल में नक्सल उन्मूलन अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए उच्च स्तरीय बैठक चल रही है। इस बैठक में शीर्ष अधिकारी रणनीति पर विचार कर रहे हैं। इसी दौरान बस्तर के जंगलों में जवानों का नक्सलियों के खिलाफ पराक्रम सामने आया है।

More Stories
CG NEWS : भतीजों ने भाई के साथ मिलकर की चाचा-चाची की हत्या, शवों को बोरे में भरकर श्मशान में दफनाया; ऐसे हुआ खुलासा
CG NEWS : केंद्रीय जेल के आसपास नो-फ्लाई जोन घोषित, ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध
CG NEWS : दुष्कर्म मामले में समझौते का दबाव बनाने के आरोप, एसआई लाइन अटैच