रायपुर। राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। बुधवार शाम से लगातार कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार 4 सितंबर को प्रदेश के 28 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
बेकाबू कार का कहर जारी: रायपुर के बैजनाथपारा में राहगीर घायल, दुकान में घुसी कार
विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका है। इसको देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
जिन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
रायपुर, सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर।
पिछले 24 घंटे का हाल
राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं कहीं-कहीं शाम के समय मौसम अचानक बदला और तेज बारिश देखने को मिली।

More Stories
CG Crime News : ट्रेन में लाखों की चोरी का खुलासा, डोंगरगढ़ के दो आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से पुलिस तक पहुंचे सुराग
CG Crime News : सुकमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त, फर्जी नंबर प्लेट लगी कार से हो रही थी तस्करी, 3 आरोपी गिरफ्तार
CG Weather News : आकाशीय बिजली का कहर, 3 लोगों की मौत; 5 झुलसे, धान रोपाई के दौरान हादसा