दुर्ग। भिलाई-3 के वसुंधरा नगर में अन्ना भूमि ग्रीन टेक प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर शिवकुमार मोदी के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में 6 से अधिक अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए CRPF की टीम बाहर तैनात है।
भारत 2038 तक बनेगा दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, EY की रिपोर्ट में दी गई भविष्यवाणी
जानकारी के अनुसार, यह कंपनी कृषि और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में काम करती है। इसमें ड्रिप सिंचाई प्रणाली, कांटेदार तार, चेन लिंक, आरसीसी बाड़ के खंभे, सौर जल पंप और कृषि उपकरण का कारोबार शामिल है।
सूत्रों के मुताबिक, कंपनी पर वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत सामने आई थी। इसी को लेकर ईडी अधिकारी कागजातों की गहन जांच कर रहे हैं।

More Stories
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में मोहर्रम और उर्स के दौरान DJ, बैंड-बाजा व आतिशबाजी पर रोक, उल्लंघन पर 50 हजार रुपये जुर्माना
CG NEWS : अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 10 करोड़ रुपये की खेप के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
CG NEWS : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला’ विधायकों को मिली बड़ी राहत, अब पूरे प्रदेश से ले सकेंगे कर्मचारियों की सेवाएं