टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान दौरे के दौरान भारत में बुलेट ट्रेन नेटवर्क के बड़े विस्तार का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना भारत-जापान की साझेदारी का प्रमुख प्रतीक है और आने वाले वर्षों में इस पर यात्री सेवाएं शुरू हो जाएंगी। इसके साथ ही भारत का लक्ष्य 7,000 किलोमीटर तक हाई स्पीड रेल नेटवर्क विकसित करने का है।
क्या संविधान का उल्लंघन हुआ? छत्तीसगढ़ मंत्रियों की संख्या पर कोर्ट से जवाब तलब
पीएम मोदी ने बताया कि बुलेट ट्रेन परियोजना का अधिकांश हिस्सा ‘मेक इन इंडिया’ के तहत विकसित किया जाएगा, जिससे यह कार्यक्रम टिकाऊ और व्यवहारिक बनेगा। उन्होंने जापानी कंपनियों को इसमें भागीदारी के लिए आमंत्रित किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-जापान सहयोग सिर्फ हाई स्पीड रेल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बंदरगाह, विमानन, जहाज निर्माण, सड़क परिवहन, रेलवे और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों तक फैलेगा। इसके साथ ही अंतरिक्ष अनुसंधान में भी जापान इसरो का बड़ा साझेदार बनेगा।
मोदी ने रक्षा सहयोग पर कहा कि भारत-जापान साझेदारी हिंद-प्रशांत क्षेत्र की शांति और स्थिरता के लिए अहम है। तीनों सेनाओं के स्तर पर सहयोग और रक्षा तकनीक में साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है।
आर्थिक क्षेत्र में भी जापान भारत का अहम सहयोगी है। पीएम मोदी ने बताया कि जापान अगले 10 सालों में भारत में 10 ट्रिलियन येन का निवेश करेगा। वर्तमान में भारत में 1,500 से अधिक जापानी कंपनियां काम कर रही हैं, जबकि 400 से ज्यादा भारतीय कंपनियां जापान में सक्रिय हैं।

More Stories
BREAKING NEWS : पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, पहले मिल चुकी थी जान से मारने की धमकी’ CCTV में कैद वारदात
BRICS Summit 2026 : सप्लाई चेन मजबूत करने का प्रस्ताव, स्टार्टअप और डिजिटल कृषि पर भी फोकस
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी): अब 2024 तक के रहवासी होंगे पात्र, कटऑफ सीमा बढ़ी