जगदलपुर। जिले स्थित डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में एक MBBS स्टूडेंट ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पूरे कॉलेज में सनसनी फैल गई है. मृतक छात्र को देर रात करीब उसके रूममेट ने फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद उसने तत्काल अन्य छात्रों को बुलाकर उसे फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के मुताबिक, छात्र का नाम ज्ञानेंद्र मिश्रा है और वह कानपुर से हाल ही में जगदलपुर जिले के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करने आया था और MBBS प्रथम वर्ष का छात्र था. मृतक छात्र कॉलेज के हॉस्टल में ही रहता था. लेकिन अचानक ज्ञानेंद्र ने फंदे पर लटकर कर अपनी जान दे दी.
कोरबा: शराब के नशे में धुत हेड मास्टर स्कूल में मेज पर सोते रहे, बच्चों का भविष्य दांव पर

More Stories
CG News : स्वामी आत्मानंद स्कूल में बड़ा हादसा’ लोहे का गेट गिरने से बच्चे की मौत, SDM ने दिए जांच के आदेश
CGPSC घोटाला मामला’ ED रिमांड में लिए गए ADM को लेकर CM साय का बड़ा बयान
CG NEWS : मेडिकल स्टोर बना ‘क्लिनिक’ बिना डिग्री के इलाज का VIDEO वायरल, अफसर बोले- होगी जांच