Chhattisgarh politics 2025 : । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय Chhattisgarh Chief Minister Vishnudev Sai के कामकाज को लेकर जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। इंडिया टुडे–C Voter के Mood of the Nation (MOTN) सर्वे के मुताबिक, अगस्त 2025 में प्रदेश के 41.9% उत्तरदाता उनके काम से संतुष्ट पाए गए। यह आंकड़ा फरवरी 2025 के 39% से बढ़कर आया है। यानी बीते छह महीनों में उनकी लोकप्रियता में करीब 2.9 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई है।
बड़े राज्यों में दूसरा स्थान
बड़े राज्यों की श्रेणी में मुख्यमंत्री साय संतुष्टि रेटिंग के मामले में दूसरे स्थान पर रहे हैं। इस सूची में पहले स्थान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा हैं। यह नतीजा बताता है कि साय की स्वीकार्यता बड़े राज्यों के अन्य मुख्यमंत्रियों के बराबर या उनसे ऊपर है।
जनता में बढ़ रही स्वीकार्यता
सर्वे के आंकड़े इस बात की पुष्टि करते हैं कि मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव साय की कार्यशैली और नीतियों को लेकर जनता का भरोसा धीरे-धीरे मजबूत हुआ है। गृह राज्य में उनकी लोकप्रियता का यह स्तर राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।
29 August: A positive step on the bright path of history and culture

More Stories
CG Crime News : छत्तीसगढ़ में हैवानियत’ घर में घुसकर मां-बेटी से मारपीट, जहर पिलाने की कोशिश और अश्लील वीडियो बनाने की धमकी’ 3 FIR दर्ज
NEET 2026 : 3 मई को देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, जिला प्रशासन का सख्त फरमान—”गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक खोज’ मल्हार की धरा से मिला 2000 साल पुराना दुर्लभ ताम्रपत्र, 3 किलो वजनी इस धरोहर में छिपा है प्राचीन इतिहास